{"_id":"57065fcd4f1c1bd417c81104","slug":"woman-died-in-hospital-at-the-district-cut-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महिला की मौत पर काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में महिला की मौत पर काटा हंगामा
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों का डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
पुलिस ने दो आरोपी कर्मियों को हिरासत में लिया
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बुधवार को भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत होने पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। मृतका के परिवार वालों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टर ने सभी दवाएं बाहर मेडिकल स्टोर से मंगवाई और फिर प्राइवेट कर्मियों से इंजेक्शन लगवाया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद कुछ देर में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी कर्मियों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली सदर के गांव रंगीलानगर निवासी जुगुल किशोर की पत्नी 56 वर्षीय अवधेश कुमारी की तबियत खराब होने पर मंगलवार की शाम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टर ने मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके बाद फिजिशियन डॉ राजकुमार वर्मा ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान डॉक्टर के कहने पर वार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों ने महिला को ग्लूकोज बोतल चढ़ाई और इंजेक्शन लगाए। इलाज के दौरान महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई और कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिवार वालों ने वार्ड में हंगामा कर दिया। डॉक्टर और इंजेक्शन लगाने वाले कर्मचारियों पर गलत दवा देने के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने सभी दवाएं बाहर मेडिकल स्टोर से मंगवाई। इसके बाद अप्रशिक्षित कर्मचारियों से दूसरी बीमारियों के इंजेक्शन लगवाए, जिससे महिला की अचानक मौत हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ अरुण कुमार भी रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। महिला के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया।
मामला संज्ञान में आया है, लेकिन परिवार वालों की ओर से अभी लिखित तौर पर शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच कराई जाएगी।
-डॉ आरके वर्मा, प्रभारी सीएमएस
शिकायत मिलने पर पुलिस अस्पताल गई थी, जहां से दो आरोपी कर्मचारियों राजकमल और पंकज मौर्या को हिरासत में लिया गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-जेपी यादव, प्रभारी कोतवाल
महिला को गंभीर हालत में बुधवार अपराह्न 3:25 बजे भर्ती कराया गया, तब उसका ब्लड प्रेशर काफी लो था। मरीज को फेफड़ों की बीमारी थी। इलाज के दौरान देरशाम 8:05 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं। बाहर से दवाए मंगाने के मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर महिला के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है।
-डॉ अरुण कुमार, सीएमओ