फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With the gang-rape of a teenager accused cede its

किशोरी के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी दबोचे

Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां-मझगईं।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां-मझगईं। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
With the gang-rape of a teenager accused cede its
gangrape - फोटो : amar ujala
आरोपियों की गिरफ्तारी से तनाव में आई कमी
विज्ञापन

पुलिस बोली, अब तक नहीं मिली मेडिकल रिपोर्ट

मझगईं चौकी क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण लोगों में तनाव था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से तनाव में कमी आई है।  

सोमवार को मझगईं चौकी क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास पशु चरा रही थी। आरोप है कि पानी की टंकी पर तैनात ऑपरेटर सुशील और उसके चचेरे भाई मोहित ने किशोरी को बहाने से कमरे में बुलाया और रेप किया। किशोरी बाद में आरोपियों के चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में घर पहुंची और घटना बताई। जिससे उसके घर में हड़कंप मच गया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण लोगों में रोष व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित को लेकर मझगईं पुलिस चौकी पहुंचे। सोमवार को देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ बृजराज सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही रेप के बावत कुछ बताया जा सकता है। उन्होंने एक-दो दिन में रिपोर्ट मिलने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed