फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Where to throw a throw

कहीं फेंका खाना तो  कहीं तोड़ीं कुर्सियां 

Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Where to throw a throw
Demo Pic - फोटो : google
कई मैरिज हॉलों पर लोगों ने शराब पीकर किया हंगामा, दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन

शहर के कई मैरिज हालों पर शराब पीकर बारातियों ने हुड़दंग किया, जिस पर शनिवार को पुलिस रात भर दौड़ती रही। एक जगह तो पुलिस के हस्तक्षेप से नाराज बारातियों ने हंगामा भी किया। कहीं खाना फेंक दिया गया तो कहीं हंगामा करने वाले लोगों ने कुर्सियां तोड़ दीं। हालांकि पुलिस ने उन्हें किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। 

शनिवार की रात शहर के विभिन्न गेस्ट हाउसों और मैरिज हॉलो पर बारातें आईं थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के दौरान निघासन, राजापुर रोड समेत कई जगहों पर बाराती शराब के नशे में एक-दूसरे से भिड़ गए। उनमें मारपीट भी हुई। हंगामा कर रहे लोगों ने कहीं खाना फेंक दिया तो कहीं कुर्सियां तोड़ डालीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने जब हस्तक्षेप किया तो बाराती हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह से शांत करा दिया। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि कई स्थानों पर बारात में शामिल लोगों ने शराब पीकर आपस में मारपीट की। हालांकि पुलिस ने कई जगहों पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed