फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wachter alleged beating

वॉचर पर पिटाई का आरोप

Mon, 09 Feb 2015 07:10 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Mon, 09 Feb 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
Wachter alleged beating
जंगल से सेंठा फूस ला रहे बेला खुर्द गांव के कई लोगों ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में धुत एक वॉचर ने उनकी डंडों से खूब पिटाई की, जिसमें एक घायल की हालत काफी गंभीर है। विरोध में ग्रामीणों ने गांव में ही पूर्व प्रधान के  नेतृत्व में पार्क प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर देकर वॉचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को बेलाखुर्द गांव के तमाम महिला-पुरुष सेंठा फूस लेने पार्क के जंगल गए थे। दोपहर करीब तीन बजे महिलाएं सिर पर बोझ लादकर आ रही थीं। आरोप है कि इसी बीच शराब के नशे में धुत एक निजी वॉचर ने महिलाओं को दौड़ा लिया और जब पीछे आ रहे पुरुषों ने इसका विरोध किया तो वॉचर काफी नाराज हो गया। इसके बाद वॉचर ने उन लोगों से 50 रुपये बोझ की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वह उसे 20 रुपये प्रति बोझ दे रहे थे। आरोप है कि नाराज वॉचर आग  बबूला हो गया और डंडों से नरेंद्र कुमार, प्रमोद, हीरालाल, अमर सिंह, सुनील आदि की पिटाई करी दी। इसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पूर्व प्रधान मूलचंद यादव को दी। सोमवार को पूर्व प्रधान की अगुवाई में ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हाेंने मझगईं पुलिस को नामजद तहरीर देकर वॉचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अवधराम,  रामकुमार, हरीश, नंदकिशोर, राधेश्याम, दिनेश, राजू आदि शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समय पार्क की सलूकापुर वन चौकी में तैनात कर्मचारी अवैध रूप से सेंठा व फूस की निकासी करवा रहे हैं। जिसमें डनलप वालों से तीन से पांच सौ रुपये और सिर पर बोझ लाने वालों से 20 से 30 रुपये की धन उगाही की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed