{"_id":"c20b283ff8b76ece345bf637b10b4463","slug":"vehicle-was-hit-by-the-young-man-was-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से टकराकर हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन से टकराकर हुई थी युवक की मौत
ममरी
Updated Sun, 25 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला खुटार रोड पर गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के पास बीती 19 अक्तूबर की रात युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेडइंजरी होना दर्शाया गया है। लेकिन युवक कहां का रहने वाला है इसका अभी पता नहीं चल सका है।
हैदराबाद थाना पुलिस ने 20 अक्तूबर की सुबह एक युवक का लावारिस शव गोला-खुटार रोड से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में अधिक चोट लगने से होना दर्शाया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि युवक की मौत रात में किसी वाहन से टकराकर हुई होगी। बताया कि पांच दिन बीतने के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका पार्थिव शव मोर्चरी में रखा गया था।