{"_id":"595e00c8779b7eb4dddad1c44a364879","slug":"veda-many-taken-by-the-police-in-the-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेद हत्याकांड में पुलिस ने कई उठाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेद हत्याकांड में पुलिस ने कई उठाए
सिकंद्राबाद
Updated Sat, 30 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी वेेदप्रकाश वर्मा हत्याकांड मामले में सुस्त चल रही नीमगांव पुलिस की विवेचना में एकाएक तेजी आई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
बता दें कि रामपुर निवासी वेदप्रकाश वर्मा का शव 11 मई 2015 को थनियनपुरवा के निकट नाले के पास से बरामद हुआ था। मृतक के पुत्र विक्रम की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मृतक के सगे भाई जगदीश वर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस ने शुरुआत में आरोपी जगदीश वर्मा से पूछताछ की थी। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि विवेचना के दौरान कॉल डिटेल के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है, जिसके साथ ही शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।