{"_id":"590f24a04f1c1b3754850c82","slug":"uncontrolled-car-has-three-ronda-the-death-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, एक बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, एक बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
Updated Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास हुआ हादसा
सड़क किनारे चारपाई पर बैठे थे तीनों
मैगलगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क के किनारे चारपाई पर बैठे तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मितौली भेजा गया।
रविवार को लालपुर गांव निवासी जुगराज का 13 वर्षीय पुत्र संजीव और बेटी पांच वर्षीय रीता घर के बाहर पेड़ की छाया में चारपाई पर बैठे थे। तभी रहजनिया गांव निवासी कालीचरन मैगलगंज से अपने काम निपटा कर घर लौट रहा था। वह भी सुस्ताने के लिए चारपाई पर बैठ गया। इसी दौरान सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर इन लोगों को रौंद दिया, जिसमें 13 वर्षीय संजीव की मौके पर मौत हो गई। जबकि रीता और कालीचरन घायल हो गए। कार सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मैगलगंज पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से सीएससी पसगवां भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।