{"_id":"56f29a774f1c1b4646f14d24","slug":"two-young-men-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को लूटा
ममरी।
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की कड़ी चौकसी होने के बाद भी संसारपुर से बाइक से मोहम्मदी जा रहे दो युवकों वीरपाल सिंह निवासी सिसनौर, रविंद्र कुमार निवासी जिझारपुर से होली खेल रहे चार युवकों ने बुधवार को चाकू के बल पर गोला मोहम्मदी मार्ग पर महेशपुर गांव के दक्षिण हनुमान मंदिर के पास से 500 रुपये नकद, मोबाइल लूट लिया और जंगल की ओर भाग निकले। घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र की बताई गई है।
लूट के शिकार हुए युवक अपनी फरियाद लेकर हैदराबाद थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें पहले तो घटना रेहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र की बताकर टरकाने का प्रयास किया। लेकिन युवकों के कई बार आग्रह करने पर तहरीर लेकर पुलिस ने टरका दिया। इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने लुटेरों का पीछा करना उचित नहीं समझा। बल्कि लुटेरों को होरियारे बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।