{"_id":"596628294f1c1b744e8b4795","slug":"two-vicious-criminals-including-mentha-oil-arrested-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा ऑयल समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंथा ऑयल समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गांव लकेसर से चोरी हुआ था 150 लीटर मेंथा आयल, ईसानगर में भी हुई आरोपियों ने कबूली
थाना फरधान पुलिस ने डेढ़ हफ्ते पहले गांव लकेसर में हुई चोरी का वर्कआउट करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने आरोपियों के कब्जे से 150 लीटर मेंथा ऑयल, पांच हजार रुपये और दो तमंचे बरामद करने का दावा किया है। एसपी की माने तो आरोपियों ने सीतापुर और बहराइच जिले में कई चोरी की वारदातें की हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि थाना फरधान के गांव लकेसर में 26 जून की रात चोर 150 लीटर मेंथा ऑयल और 11 मई की रात मोहिदयापुर के एक घर से जेवर, लैपटॉप और नकदी चोरी कर ले गए थे। बुधवार की सुबह चार युवक मेंथा ऑयल कहीं बेचने जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 150 लीटर मेंथा ऑयल बरामद कर कोतवाली धौरहरा के गांव खरवहिया निवासी राममूर्ति उर्फ डमरू और थाना ईसानगर के गांव त्रिकोलिया निवासी जाबिर को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी जाबिर ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले उसने अपने साथियों के साथ थाना ईसानगर में लूटपाट की थी। एसपी ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। आरोपी जाबिर थाना ईसानगर का हिस्ट्रीशीटर और उस पर जिले के कई थानों पर चोरी, लूट आदि के 18 मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने सीतापुर और बहराइच जिले में कई चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इस पर दोनों जिलों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया की चारों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को 2500 रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की।