फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two suspicious circumstances Women's Death

संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मामलों में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दाउदपुर में हुई विवाहिता की मौत के बाद से पति समेत परिवार के अन्य लोग फरार हैं। वहीं निघासन क्षेत्र के गांव विनौरा में एक महिला संदिग्ध हालात में जल गई। उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार की शादी एक साल पहले भीरा थाना क्षेत्र के गांव हर्रेया निवासी रमेशुर की पुत्री सुमन (20) से हुई थी। रविवार की सुबह दाउदपुर गांव के कुछ लोगों ने सुमन की मौत की खबर उसके मायके वालों को दी, जिसके बाद वह लोग गांव पहुंचे। मृतका के भाई हर्रेया निवासी संदीप कुमार ने बताया कि सुमन का पति सुरेंद्र समेत उसके परिवार वाले घर से फरार हो चुके  थे। सुमन का शव चारपाई पर पड़ा था। शरीर पर काले चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। संदीप ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और मांग पूरी न होने पर सुमन की हत्या कर दी है। फूलबेहड़ एसओ परशुराम ओझा ने बताया है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र के गांव विनौरा निवासी अफजाल की पत्नी रहीकुन (35) शनिवार को संदिग्ध हालात में घर में आग लगने से जल गई थी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रहीकुन की मौत हो गई। मृतका के ससुर अमजद ने बताया है कि दिन में परिवार के लोग काम से बाहर गए थे। इस दौरान रहीकुन ने खुद को आग लगा ली। जबकि मायके पक्ष के मृतका के नाना खमरिया कोईलार निवासी एजाज अली ने आरोप लगाया हैै कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने केरोसिन डालकर जला दिया है। इस बावत पुलिस ने बताया हैै कि अभी तहरीर नहीं मिली है, जैसे ही तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed