{"_id":"591b42ef4f1c1b8351f23384","slug":"two-students-chasing-two-students-are-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की पीछा कर रहे दो मनचले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की पीछा कर रहे दो मनचले गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिया।
Updated Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार छात्रा का पीछा कर रहे थे तीन लोग
लखीमपुर से परीक्षा देकर बाइक से घर वापस लौट रही छात्रा का बाइक सवार तीन मनचलों ने काफी दूर तक पीछा किया और इस दौरान अश्लील फब्तियां कसी। छात्रा जब पड़रिया तुला कस्बे में पहुंची तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची बिजुआ पुलिस चौकी की पीवीआर टीम ने दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया।
पलिया निवासी एक युवक मंगलवार को अपनी रिश्तेदार लड़की को परीक्षा दिलाने लखीमपुर ले गया था, जहां वापसी में आते समय एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया। बाइक को आगे-पीछे कर अश्लील इशारे करते हुए फब्तियां कसी। काफी देर तक छात्रा और उसका रिश्तेदार युवक परेशान हुआ, लेकिन रास्ते में डर के चलते विरोध न कर सका। पड़रियातुला कस्बे में पहुंचते ही छात्रा ने शोर मचा दिया, तो कस्बे के लोगों ने दो मनचलों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर पीवीआर टीम प्रभारी सियाराम यादव ने दोनों आरोपी मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान अमरजीत निवासी हर्रैया और लौकहा निवासी सिद्धार्थ के तौर पर हुई है। जबकि फरार साथी का नाम प्रमोद कुमार निवासी अलीगंज थाना गोला बताया है।