फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two places six home Ashes

दो स्थानों पर छह घर राख

Tue, 08 Dec 2015 10:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए, जबकि 14 बकरियां जिन्दा जल गईं। दोनों घटनाओं लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

निघासन। पचपेड़ी गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग में 14 बकरियां जिंदा जल गईं। घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
अदलाबाद टहारा बंधा मार्ग पर पचपेडी गांव के पास सड़क के दक्षिण में चालक यूनुस का घर है। वह अपनी पत्नी शहनाज, बच्चों साहिबा, शीबा, अयान के साथ सोमवार की रात घर पर सोया हुआ था। रात करीब 10 बजे शहनाज अपनी पुत्री साहिबा के साथ लघुशंका करने के लिए उठी। उसने देखा कि घर के बाहर पड़ा छप्पर जल रहा है। उसने शोर मचाते हुए परिवार के सभी सदस्यों को जगाया। किसी तरह यूनुस ने अपने बच्चों को घर से बाहर निकाला। इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव से घर की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों के आने से पहले पूरा घर जलकर राख हो गया। शहनाज और उसके बच्चों ने आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन वह उसे बुझा न सके। कुछ ही देर में सारा घर जलकर राख हो गया। आग लगने से घर के अंदर बंधी 14 बकरियां जिंदा जल गई। इसके अलावा चारपाई, बक्सा, तख्त, बर्तन, बिस्तर आदि सामान आग की भेंट चढ गया।
विज्ञापन

शारदानगर/महेवागंज। अलाव जलाने के दौरान उठी लपट छप्पर में जा लगी। इससे भड़की आग ने भयंकर रूप लेते हुए पांच घरों को चपेट में ले लिया, जिसमें ये सभी घर राख हो गए। पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामापुर रौली गांव निवासी दरबारी के घर बच्चे मंगलवार शाम ठंड से बचने के लिए गन्ने की पाती से अलाव जला रहे थे। इस बीच आग की लपट छप्पर मे जा लगी। देखते ही देखते छप्पर धू-धू कर जलने लगा। आग देख बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। आग की लपटों ने पड़ोसी परशुराम, हरद्वारी, अमर सिंह और मंसा राम के घरों को भी चपेट मे ले लिया। गांव मे अफरातफरी मच गई। ग्रामीण जब तक आग को काबू करते पांचों घर जलकर राख हो गए। अग्रिकांड में अनाज, कपड़े नगदी समेत सब जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। चौकी इंचार्ज महेश गंगवार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed