फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people killed in road accidents, including girl

सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

Mon, 15 Feb 2016 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 15 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in road accidents, including girl
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। नीमगांव क्षेत्र के गांव कोरैया तालुकेदारी में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा ग्रामीण मौत का शिकार बना। वहीं, सीतापुर के लहरपुर थाना के गांव दंडपुरवा में पेट्रोल पंप के पास बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र के गांव दंडपुरवा निवासी राधेश्याम की पत्नी 55 वर्षीय प्रभावती रविवार की शाम करीब छह बजे किसी काम से पैदल जा रही थीं। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने फौरन महिला को लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात को दम तोड़ दिया। डाक्टर की सूूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव कोरैया तालुकेदारी निवासी 40 वर्षीय अनूप कुमार रविवार की शाम को कोल्हू से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी रामलली की तहरीर पर नीमगांव पुलिस ने बाइक चालक मिन्नापुर निवासी प्रेम कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed