फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people, including a girl 's body found hanging

महिला समेत दो लोगों के शव फांसी पर लटके मिले

Sun, 08 Nov 2015 08:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Nov 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a girl 's body found hanging
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला समेत दो लोगों के शव फांसी से लटकते मिले।
विज्ञापन

पसगवां। मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी 60 वर्षीय जगदीश यादव का शव रविवार की सुबह जेबीगंज में नहर पुल के पास पेड़ से लटका मिला, जिसकी सूचना पाकर पुलिस ने शव उतरवाकर तलाशी ली। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी मौत की सूचना घर वालों को दी गई। मृतक के पुत्र विवेक ने बताया कि 15 दिन पहले वह रिश्तेदारी में शाहजहांपुर के पट्टी गए थे। शनिवार को वह लौट रहे थे। आत्महत्या या हत्या के सवाल पर गुत्थी उलझी हुई है। परिवार वाले भी फांसी लगाने की बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
सिकंद्राबाद। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी संजय मौर्या की 32 वर्षीय पत्नी संगीता का शव रविवार को घर में फांसी पर लटकता हुआ मिला। सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ अजय यादव ने बताया कि मृतका का मायका मितौली के खुड़ेहरा में था। परिवार वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ निवासी संजय की पत्नी संगीता (30) ने पूर्वाह्न कच्ची कोठरी की कड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उस समय ससुराल वाले खेतों पर काम करने गए थे। दोपहर में घर आने पर उन्हें विवाहिता के बच्चों को रोता देख आत्महत्या करने की जानकारी मिली। ससुरालवालों ने उसके मायके मितौली और हैदराबाद थाना पुलिस को सूचना दी। विवाहिता के तीन बच्चे आकांक्षा (9), डाली (7) और सोनू  (5) है। संजय की शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी। गांव वालों ने दबी जुबान से बताया कि संजय और संगीता में आए दिन आपसी कलह के कारण लड़ाई होती थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाकर पुलिस में तहरीर दी है। जिसकी भनक लगने पर पति संजय, ससुर छोटेलाल सहित सभी लोग गांव से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed