फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people die in road accidents

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो घटनाएं
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुए हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। अमीनगर चौकी क्षेत्र में गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
गांव पकरिया निवासी 23 वर्षीय पुत्र धीरज बुधवार की शाम बाइक से मोहम्मदी से अपने गांव पकरिया जा रहा था। तभी मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर ग्राम गुरेला तिराहे के निकट अज्ञात  वाहन ने उसे टक्कर मार कर जख्मी कर दिया। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

अमीरनगर। पुलिस चौकी क्षेत्र  के जिगना गांव निवासी  रामलोटन (48) बुधवार की शाम साइकिल से  होली मिलने के  लिए जा रहा था। लखीमपुर -मोहम्मदी मार्ग पर हरीनगर गांव के पास सामने से  गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर जख्मी  हो गया। उसे मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर  फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed