{"_id":"dd0825af699e48e6ce11c0eb0fbdc096","slug":"two-of-the-53-thousand-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों से 53 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों से 53 हजार की ठगी
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Apr 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एटीएम से ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिसमें ठगों ने 53 हजार की रकम पार कर दी। पहले मामले में एक रिटायर्ड कर्मचारी के एटीएम से ठगों ने 41 हजार रुपये की रकम एक दिन में ही पार कर दी, जबकि दूसरे मामले में एसएसबी जवान ठगी का शिकार हुआ, जिसके ठगों ने एटीएम से 12 हजार रुपये उड़ा दिए। दोनों ही मामलों के पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सेठघाट रोड स्थित मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी रिटायर्ड कर्मचारी लक्ष्मण प्रसाद ने 14 अप्रैल 2015 को सुबह 9:30 बजे एसबीआई के एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे, जिसके उपरांत उनके खाते में 41322 रुपये अवशेष थे। लक्ष्मण प्रसाद ने बताया हैै कि पैसे निकालने के दौरान एटीएम कार्ड नीचे गिर गया, तभी पास खड़े लड़के ने एटीएम कार्ड उठाकर दिया। बताते हैं कि इसी दौरान लड़के ने एटीएम कार्ड बदल दिया, जिसकी जानकारी ठगों के फोन आने पर हुई। 15 अप्रैल को लक्ष्मण प्रसाद के खाते में 10 हजार और 15 हजार रुपये जमा किए गए, फिर ठगों ने 66 हजार रुपये निकाल लिए। 15 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे लक्ष्मण प्रसाद के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने एटीएम कार्ड खोने और उससे पैसा निकालने की बात बताई। इतना सुनने के बाद लक्ष्मण प्रसाद के पैरो तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत ही बैंक पहुंचे और मैनेजर को स्थिति से अवगत कराया। मैनेजर ने खाते को चेक करते हुए बताया कि बहराइच में तीन बार, हरियाणा के जिंद और नई दिल्ली से रकम निकाली गई है। बकौल लक्ष्मण प्रसाद करीब साढ़े छह बजे अज्ञात शख्स ने फोन कर कोई कार्रवाई न करने की धमकी दी।
दूसरे मामले में एसएसबी जवान ठगी का शिकार हुआ। एसएसबी तृतीय वाहिनी में तैनात हिमाचल प्रदेश के जिला कगरा के थाना ज्वालामुखी के गांव खर्ट निवासी विजय कुमार सिंह 15 अप्रैल 2015 को निघासन रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर रुपये ट्रंासफर करने गया था। पुलिस को दी गई तहरीर में विजय सिंह ने बताया हैै कि जिस खाते में पैसा ट्रांसफर करना था उसमें पैसा नहीं गया, बल्कि इस दौरान वहां खड़े युवक ने स्क्रीन पर कुछ छेड़छाड़ कर दी। कुछ देर बाद उसे ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था।
विज्ञापन
कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रर्वाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ की जाएगी।