फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two men injured in bike collision

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Wed, 10 May 2017 11:36 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Wed, 10 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two men injured in bike collision
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिना हेलमेट लगाए चल रहे थे बाइक सवार

कस्ता-सिकंद्राबाद मार्ग पर स्थित बैबहा मोड़ एक्सीडेंट जोन बन चुका है। एक महीने में करीब 12 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी इस मोड़ पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बिना हेलमट बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कस्ता-सिकंद्राबाद मार्ग पर बैबहा के पास काफी तीव्र मोड़ है। इस मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मोड़ पर संकेतक भी नहीं लगाया गया है, जिससे लोग दुर्घटना का शिकार होकर मौत के मुंह में समा जाते हैं। एक महीने में इस स्थान पर 12 से अधिक दुर्घटनाएं हुईं हैं। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली और बरातियों से भरी बस आमने-सामने भिड़ गई थी। इस हादसे में बस में सवार थाना मितौली के गांव चटौरा निवासी दो लोगों की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट जोन बनने के बाद भी प्रशासन ने इस मोड़ पर कोई संकेतक आदि नहीं बनाए हैं। बुधवार को कार की टक्कर से इसी मोड़ पर बाइक सवार गांव निवासी खंभारखेड़ा निवासी नरायनलाल और सर्वेश कुमार घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed