{"_id":"56f537094f1c1b5e6ff14d45","slug":"two-members-of-the-auto-lifter-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्य पकड़े गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्य पकड़े गए
ब्यूरो/शारदानगर/महेवागंज।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की चार बाइक बरामद करने का दावा
वाहन चेकिंग के दौरान शारदानगर पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार बाइक बरामद करने का दावा किया है।
शारदानगर चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को चकई पुलिया के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस बीच अलग-अलग बाइक सवार दो युवक पुलिस को देख जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने संदिग्ध युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सके। संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो युवकों ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर जंगल से दो और बाइक बरामद की। पुलिस के मुताबिक हत्थे चढ़े धौरहरा के मोहल्ला पठानओट निवासी नफीस और इरफान ऑटोलिफ्टर गैंग से जुड़े हैं। पुलिस दोनों युवकों से मिली जानकारी पर अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।