फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two killed in separate incidents

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 29 Nov 2015 06:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Nov 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
Two killed in separate incidents
पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना पसगवां में उकरमुंहा रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिला। जबकि थाना नीमगांव के मुगलीपुर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जंगबहादुर गंज। थाना पसगवां के गांव पनई निवासी 14 वर्षीय अजीत शनिवार की रात करीब ढाई बजे घर से कहीं निकल गया था, जिसकी तलाश में परिवार वाले सुबह खोजबीन कर रहे थे। रविवार की सुबह उकरमुंहा रेलवे ट्रैक के पास उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव के गांव मुगलीपुर निवासी मूलचंद्र की पत्नी 50 वर्षीय ब्रजरानी शनिवार की शाम को गांव में ही रोड क्रॉस कर रही थी, तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक से टकराकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पुत्र मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक मितौली के दरी निवासी अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed