{"_id":"40af2182b0a694c7e777f6616e736d19","slug":"two-killed-in-road-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम बुचवा निवासी 50 वर्षीय गोकरन प्रसाद बुधवार को सुबह 10.00 बजे साइकिल से क्षेत्र के गांव सोहेला जा रहे थे। शारदा नगर में पुलिस चौकी के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली ईंटें लाद कर जा रही थी। तभी गोकरन प्रसाद ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम नकहा निवासी बांकेलाल का 26 वर्षीय पुत्र दीपू बुधवार की शाम टेंपो से लखीमपुर जा रहा था रामापुर में जब टेंपो सवारियां उतार रहा था तभी एक डीसीएम ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।