{"_id":"176f08b6db7e0ebee39f55950b695fbf","slug":"two-jilabdr-offenders-with-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो जिलाबदर अपराधियों संग तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जिलाबदर अपराधियों संग तीन दबोचे
लखीमपुर/निघासन
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने सोमवार की रात दो चरणों में चार घंटे अभियान चलाकर होटलों और रेस्टोरेंटों पर छापा मारा। साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाश की गई। एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज, बाजार आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। निघासन में पुलिस ने दो जिलाबदर शातिर अपराधियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो रायफल, एक देशी बंदूक, तमाम कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि एसओ आरके यादव जिलाबदर अपराधियों को पकड़ने के लिए सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे बिनौरा बंधा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में वारिस अली निवासी टापर पुरवा जम्हौरा, राजू निवासी कटहा और नासिर खां निवासी बिनौरा शामिल हैं। वारिस के खिलाफ अगस्त 2008 को लखनऊ के एलडीए कॉलोनी निवासी हरजीत का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर 70 हजार रुपये लूटने समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। राजू के ऊपर चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों को दिसंबर 2014 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर किया गया था। यह दोनों अपने साथी नासिर के यहां जा रहे थे।
वांछित गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि नीमगांव पुलिस ने अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के गांव कोड़री निवासी लालता प्रसाद, बेलाबोझी निवासी रामदत्त पासी और कस्ता निवासी पुतान भुर्जी को गिरफ्तार किया है। लालता के पास से एक तमंचा मिला है। उस पर हत्या, लूट, गैंगेस्टर समेत नौ मुकदमे हैं। जबकि रामदत्त पर छह मामले दर्ज हैं।