फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two houses cash , jewelry stolen

दो घरों से नकदी, जेवर चोरी

Sun, 09 Aug 2015 06:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Aug 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two houses cash , jewelry stolen
शहर के गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला बेगमबाग में चोरों ने शनिवार की रात को दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी, जेवर सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामियों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वहीं रविवार की दोपहर पंजाबी कॉलोनी से एक बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला बेगमबाग निवासी टेलर मैनुद्दीन अपने परिवार समेत छत पर सोया हुआ था। रात को चोर घर के मेन दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे में रखे 12 हजार रुपये, दो मोबाइल, चांदी की पायल, खड़ुए, मंगलसूत्र और सोने का हार पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। पीड़ित गृहस्वामी के मुताबिक 12 हजार की नकदी के अलावा करीब 80 हजार कीमत का सामान चोरी हुआ है। इसके बाद मोहल्ले के ही निवासी रफीक के घर को चोरों ने निशाना बनाया। कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और चार हजार की नकदी, एक टार्च और एक मोबाइल चोरी कर लिया। दोनों गृहस्वामियों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी हैै, जिसके बाद मिश्राना चौकी पुलिस ने घरों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी से बाइक चोरी
लखीमपुर।
शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी से रविवार की दोपहर को एक बाइक चोरी हो गई। मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी परशुराम किसी काम के सिलसिले में सिद्धि कंप्टीशन के कार्यालय आए थे। बाहर बाइक खड़ी की। कुछ देर बाद बाहर आए तो बाइक नदारद थी। बाइक स्वामी परशुराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed