फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two groups Sticks, Stoneware

दो गुटों में जमकर चले  लाठी-डंडे, पथराव      

Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रजागज। 
अमर उजाला ब्यूरो रजागज।  Updated Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two groups Sticks, Stoneware
विवाद - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के विवाद में बिगड़ा माहौल, 40-50 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार      
विज्ञापन


थाना गोला क्षेत्र के ग्राम ढोगंवा बरगदिया में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते माहौल को देखते हुए हल्का दरोगा ने 12 लोगों को नामजद कर 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।     

हल्का दरोगा नरेंद्र सिंह ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में लिखा है कि वह अपने हल्के में रजागंज के पास पहुंचे तो मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरगदिया में दो पक्ष बच्चों को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। जब वह पहुंचे तो दोनों तरफ से कुछ व्यक्ति आपस में लाठी, डंडे, कांता लिए एक दूसरे पर पथराव कर अपशब्द कह रहे थे। गांव में अफरा-तफरी मची थी। चेतावनी के बाद भी दोनों पक्ष नहीं हटे तो अतिरिक्त फोर्स व पीएसी बुलानी पड़ी। तब वह लोग भाग गए। कोतवाली में रहीस अहमद, जलीस अहमद, शकील, नफीस, वकील, आमीन, नसीम, अनुज कुमार वर्मा, सुशील कुमार, श्यामजी, बद्रीप्रसाद और 40-50 आरोपियों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनुज, सुशील, श्यामजी, आमीन, रईश और नसीम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed