{"_id":"5a86e1e04f1c1bf07b8b79e2","slug":"two-dies-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के भीतर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क हादसे हुए, जिसमें एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
पहला हादसा फरधान क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर हुआ। इसी थाना क्षेत्र के गांव बौंठा निवासी मोहम्मद अली का पुत्र यूसुफ(22) अपनी निजी कार से चाचा यूनुस को लेने लखीमपुर जा रहा था। ढसरापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे रखे लकड़ी के खोखे में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि लकड़ी का खोखा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार भी पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई।
दूसरा हादसा शुक्रवार सुबह लोनियनपुरवा गांव में हुआ। गांव निवासी धनीराम का पुत्र कपिल चौहान(2) घर के करीब से गुजरी सड़क के पास खेल रहा था। मासूम इस बीच वहां से गुजरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई । बच्चे की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बृजराजपुर निवासी ट्रैक्टर चालक राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जबकि चालक की मौत के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। है।
शिवानंद यादव, एसओ फरधान