{"_id":"58a9a3284f1c1bab19d865c0","slug":"two-dggamar-bus-driver-at-loggerheads-a-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डग्गामार बसों के चालक आपस में भिड़े, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो डग्गामार बसों के चालक आपस में भिड़े, एक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों बसें दिल्ली जा रहीं थी, आगे निकलने पर रार बढ़ी
कस्बे में रोडवेज बस अड्डे के सामने दिल्ली जाने वाली दो डग्गामार बसों के चालक आपस में भिड़ गए, जिसमें एक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि दूसरा चालक बस लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने जख्मी चालक का मेडिकल कराया है।
बताया जाता है कि दिल्ली जाने वाली एक बस बिसवां से तथा एक अमीरनगर से दिल्ली जाती है। यह दोनों बसें रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहम्मदी पहुंची, वहां पहले जाने के चक्कर में दोनों बसों के चालकों में पहले तो हाट टॉक हुई, फिर रॉडें चलीं, जिसमें बिसवां बस चालक ने अमीरनगर बस चालक नदीम को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बढ़ता देख बिसवां बस चालक अपनी बस लेकर रफूचक्कर हो गया। उधर अमीरनगर बस चालक नदीम ने मोहम्मदी कोतवाली में तहरीर देकर यूपी 15 पी 6311 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया तथा बस अपने कब्जे में ले ली है। बताया जाता है कि अमीरनगर की बस पर करीब 35 सवारियां थी, जिनसे ड्राइवर क्लीनर ने पैसा वसूला था, झगड़ा बढ़ता देख सवारी भी परेशान हो उठीं।
मालूम हो कि इन्हीं डग्गामार बसों में से एक का 10 जनवरी को बरेली के पास भीषण एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें छह की मौत और 50 लोग जख्मी हो गए थे। मरने वालों में मोहम्मदी के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बता दें कि डग्गामार बसें पुलिस तथा एआरटीओ के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रही है। कुछ दिन पूर्व एक लग्जरी बस को एसएसआई तौसीफ खां कागजात पूरा न होने पर चालान काटा था, लेकिन बाद में आपसी समझौता होने पर फिर बसें सुचारु हो गई।