{"_id":"592c1dd54f1c1bdf15bdb3cd","slug":"two-autolifer-arrested-bike-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार, बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार, बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
bike
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से चोरी कर चुके हैं करीब 50 बाइक
बहराइच के रास्ते नेपाल में बेचते हैं बाइक
सदर कोतवाली पुलिस ने दो आटोलिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शहर से चोरी की गईं दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया था। आरोपी बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहे थे।
सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस रामापुर चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शहर की ओर अलग-अलग बाइकों से आ रहे कोतवाली व कसबा धौरहरा के पठान वार्ड निवासी आरिफ और थाना फरधान के गांव कैमहरा निवासी मनोज कुमार कन्नौजिया को पुलिस ने रोक लिया और बाइक के कागज मांगे, लेकिन चालक कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सके। शक होने पर पुलिस जब आरोपियों को कोतवाली लाई और कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने दोनों बाइक शहर से चोरी करने की बात कबूल की। सदर कोतवाल ने बताया कि दोनों बाइक एक माह पहले शहर से चोरी हुईं थीं, जिनकी रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज है। आरोपियों ने शहर से करीब 50 से अधिक बाइक चोरी होने की बात स्वीकर की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है शहर से चोरी की गई बाइकों को बहराइच जिले के मुर्तिहा होते हुए नेपाल ले जाकर 10 से 12 हजार रुपये में बिक्री की हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने अपने गैंग में शामिल कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।