{"_id":"57c1cd9c4f1c1bf638d4fccf","slug":"tus-cloth-in-the-mouth-killing-elderly-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में कपड़ा ठूस कर बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंह में कपड़ा ठूस कर बुजुर्ग महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
33 हजार की नकदी भी ले गए हत्यारे, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गांव रामनगर लहबड़ी में अज्ञात लोगों ने 70 वर्षीय शांति देवी के मुंह में उनकी ही साड़ी को ठूंस कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे साड़ी में बंधे 33 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। मृतका के बडे़ बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव रामनगर लहबड़ी निवासी बाबू सिंह ने बताया कि उनकी मां अलग कमरे में रहती थी। उनके कमरे में दरवाजा नहीं लगा है। पास ही बने कमरों में वह और उसका छोटा भाई अखिलेश रहता है। मां ने दो दिन पहले अपने हिस्से की चार बीघा जमीन 33 हजार रुपये में रहन रखी थी, जिसका पैसा उसकी मां के पास में था। चार सितंबर को पिता की गया करने और चारधाम की यात्रा पर मां को जाना था। शुक्रवार की रात अज्ञात लोग कमरे के अंदर घुस गए और साड़ी का एक सिरा मां के मुंह में ठूंस दिया और उन्हें मार डाला। हत्यारे धोती के एक छोर में बंधे 33 हजार रुपये भी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतका के बडे़ बेटे बाबू सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
घर में ही घूम रही शक की सुई
धौरहरा। शांति देवी की मौत के मामले में घर वालों की बताई जा रही कहानी, पुलिस के गले नहीं उतर रही है। जिससे पुलिस के शक की सुई मृतका के घर में ही घूम रही है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि महिला का कातिल घर में छुपा है। जिसे शीघ्र ही पुलिस ढूंढकर मामले का खुलासा करेगी।