{"_id":"596652644f1c1b44118b4764","slug":"trying-to-divert-the-murder-of-an-elderly-woman-or-something","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की हत्या को डायवर्ट करने की कोशिश या कुछ और...?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की हत्या को डायवर्ट करने की कोशिश या कुछ और...?
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद (खीरी)।
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वस्त्र लाश, गायब गहने और पोटली बनाकर रखे कपड़ों से उलझी गुत्थी
70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस खुद उलझी नजर आ रही है। वजह है बुजुर्ग महिला के शरीर के सारे कपड़े लाश के पास ही पोटली बनाकर रखे मिले, जबकि उसके नाक, कान और गले से गहने गायब थे। हालांकि मृतक के पुत्र ने गहनों के गायब होने का जिक्र तहरीर में नहीं किया है। अलबत्ता पोस्टमार्टम हाउस पर उसने और कुछ रिश्तेदारों ने गहने गायब होने की बात मीडिया को बताई। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने भी गहने गायब होने की बात से इनकार करना शुरू कर दिया। हालांकि कुरेदने पर सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय कहती हैं कि यह सब बिंदु जांच के होंगे।
थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। सबसे अहम बात यह है कि आखिर कोई बुजुर्ग महिला की हत्या क्यों करेगा? बुजुर्ग महिला के नाम पांच बीघा जमीन है। उसके दो पुत्र हैं। पति भी घर पर रहकर छोटे बेटे के साथ खेती बाड़ी करते हैं। महिला का बड़ा पुत्र पीएसी में है, जिसका परिवार लखीमपुर शहर में रहता है। घर वालों की मानें तो तीन दिन पहले ही बुजुर्ग महिला अपने बड़े बेटे के घर से गांव वापस आई थी। घर पर भी उसकी 16 से लेकर 18 साल की तीन पोतियां रहती हैं। महिला की हत्या क्यों हुई? इसको लेकर बड़ा सवाल खड़ा है? अगर मान लेते हैं कि संपत्ति के लालच में वृद्धा की हत्या की गई और हत्यारों ने लूट और रेप की घटना दर्शाने के लिए उसकी हत्या की तो यह सवाल उठता है कि जब महिला के दो बेटे हैं और उसका पति भी जीवित है। उसकी मौत के बाद उसके नाम की संपत्ति तो उसके पति और पुत्रों को ही मिलेगी। यदि किसी ने उसकी लूट के इरादे से हत्या की और पुलिस की जांच को मोड़ने के लिए महिला के कपड़ों की पोटली बनाकर रख दी तो यह भी बात गले से नहीं उतर रही है। क्योंकि नाक का फूल छोड़ दे तो महिला चांदी की झुमकी और पायल पहने थी। हालांकि पुलिस मौके के बाद उभरे इन सब सवालों के जवाबों को तलाशने के लिए हरेक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस आपसी रंजिश मानकर मृतका के घर के आसपास अपनी जांच तेज कर दी है।
प्रथम दृष्टया लगता है कि बुजुर्ग महिला की हत्या आपसी रंजिश में की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस की जांच को प्रभावित करने और जांच की दिशा लूट और रेप की तरफ मोड़ने का प्रयास किया गया है। फिर भी पुलिस हरेक पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
निष्ठा उपाध्याय, सीओ मितौली
महिला के शव से गहनों के गायब होने की जानकारी नहीं है। वादी अथवा कोई रिश्तेदार गहनों के गायब होने का आरोप लगाता है तो उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। हत्यारों ने घटना को डायवर्ट करने की कोशिश की है, जिससे काफी पेचीदा मर्डर लग रहा है, लेकिन जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
डॉ एस.चन्नप्पा, एसपी