फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck and Tempo of a death in the clash, 10 injured

ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत, 10 घायल

Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Truck and Tempo of a death in the clash, 10 injured
accident - फोटो : amar ujala
गोला-मोहम्मदी मार्ग पर गुरुवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

गुरुवार रात गोला मोहम्मदी मार्ग पर बारातियों को लेकर जा रहे टेंपो और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिससे टेंपो सवार एक बाराती की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर घायल हो गए। एक बाराती लापता है। पुलिस ने घायल बारातियों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मृतक के बेटे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लापता बाराती के नहर के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

बरगदिया गांव के पास बड़ी नहर के पुल पर गुरुवार रात करीब 10 बजे फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम कोरारा से बारातियों को लेकर ग्राम कन्हैयागंज आगे पीछेे जा रहे दो टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के परखचे उड़ गए और पुल की दीवार टूट गई। टेंपो में सवार ग्राम कोरारा निवासी समलिया प्रसाद(40) की मौके पर मौत हो गई जबकि 10 अन्य बाराती मोहन, ओमप्रकाश, बबलू, बारिस, हीरालाल, राहुल, नीरज निवासी कोरारा विपिन, चेतराम, राजकुमार निवासी रुद्रपुर पड़रिया गंभीर हालत में घायल हो गए। एक बाराती रामभजन लापता बताया गया है। जिसके नहर के पानी में डूबने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद रोड का यातायात घंटों बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजकर शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के बेटे भूपेंद्र कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर डॉक्टरों ने दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया है। इधर लापता रामभजन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed