{"_id":"9a176b062b3c8197e043177aea4cba98","slug":"trolley-entered-bike-a-death-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली में घुसी बाइक, एक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली में घुसी बाइक, एक की मौत, दो लोग घायल
ममरी/ बांकेगंज।
Updated Mon, 23 Mar 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत गांव हरीपुर निवासी मदन (25) अपने दो बहनोइयों को बाइक से लेकर रविवार शाम लगभग सात बजे गोला जा रहा था। रास्ते में थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव हरिहरपुर के निकट सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक पीछे से घुस गई, जिससे बाइक चला रहे मदन और पीछे बैठे ग्राम बेहड़ा और मुस्तफाबाद निवासी दोनो बहनोई गंभीर घायल हो गए। सड़क पर पड़े गंभीर घायलों को हैदराबाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोला पुलिस ने लाश का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और परिवारीजन गोला सीएचसी पहुंचे। जहां पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मदन की मौत से बेसहारा हुआ परिवार
निकटवर्ती गांव हरीपुर निवासी मदन ने एक माह पहले ही नई बाइक खरीदी थी। किसे पता था कि यह बाइक ही उसका काल बन जाएगा। मदन ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर बाइक खरीदी, पहली किश्त भी नहीं चुका पाया कि उसी बाइक ने उसकी जान ले ली। मदन अपने घर का इकलौता कमाऊ बेटा था। उसका एक भाई मानसिक रूप से बीमार और विकलांग है।