{"_id":"57b0a5ae4f1c1ba84c6eb004","slug":"transformer-blew-from-angry-consumers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुंका ट्रांसफार्मर देने से नाराज उपभोक्ताओं ने लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुंका ट्रांसफार्मर देने से नाराज उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ ने पहुंचकर जाम खुलवाया, ट्रांसफार्मर लगवाने का दिया आश्वासन
कस्बे के मोहल्ला कहरउले में फुंका ट्रांसफार्मर लगाए जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे लगे जाम से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। सूचना पर पहुंचे एसओ मनोज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए जाम खुलवाया और बिजली विभाग के जेई से बात भी की। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर पैसा देकर ट्रांसफार्मर देने का आरोप भी लगाया।
पलिया रोड स्थित कहरउले मोहल्ले में करीब दो सप्ताह पहले लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग में सूचना देने के बाद भी कई दिन बीत जाने के बाद ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। आरोप है कि जब उपभोक्ताओं ने चंदा कर करीब दो हजार रुपया बिजली विभाग के एक कर्मचारी को दिया, उसके बाद ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह एक दिन भी न चला और फुंक गया। उसके बाद तीन बार ट्रांसफार्मर बदले गए, लेकिन वे नहीं चल सके। पांचवी बार जब बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर लगवाया तो वह पहले से ही फुुंका था। उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हर बार सुविधा शुल्क लिया। नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार की सुबह बिजली विभाग की सीढ़ी, तख्त और टायर रखकर पावर हाउस के सामने निघासन-पलिया स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर कर्मचारी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ मनोज सिंह, दरोगा एके सिंह ने उपभोक्ताओं को शांत कराते हुए बिजली विभाग के जेई अजय कुशवाहा से फोन पर बात की। जेई ने तीन घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया, उसके बाद उपभोक्ताओं ने जाम खोला।
चार बार ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह खराब हो गए। पांचवा ट्रांसफार्मर खराब था। उसे भी बदला जाएगा। यदि किसी कर्मचारी ने सुविधा शुल्क लिया तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुशवाहा, अवर अभियंता