{"_id":"29ed271eed8fb56989081962759578e4","slug":"transformer-betrayed-scorching-shopper-store-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर दगा, दुुकानदार झुलसा, दुकान हुई राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर दगा, दुुकानदार झुलसा, दुकान हुई राख
बिजुुआ/ भीरा।
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
भीरा कस्बे में शाम को चौराहे पर बिजली का ट्रांसफार्मर दगने से एक फल का ठेला लगाने वाला दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रांसफार्मर से उठीं आग की लपटों से वहीं पास में एक परचून की दुकान का सामान भी राख हो गया। घायल फल विक्रेता को लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया है।
भीरा कस्बे के चौराहे पर स्टेट बैंक को सप्लाई देने वाला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शाम को अचानक दग गया, जिससे ट्रांसफार्मर के पास फल का ठेला लगाए कस्बे का ही युवक दिलशाद बरकाती गंभीर रूप से झ़ुलस गया। वहीं पास में ही एक परचून की दुकान का बाहर रखा सारा सामान भी राख हो गया। झुलसे युवक को पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रांसफार्मर से काफी देर तक आग की लपटें उठती रहीं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने गरीब फल विक्रेता के इलाज के लिए तात्कालिक तौर पर पांच हजार रुपये की मदद दी।