{"_id":"84153fd63b05b26dbaeb3674cdec5775","slug":"traders-seeking-disclosure-came-on-the-road-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे व्यापारी जल्द खुलासे की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर उतरे व्यापारी जल्द खुलासे की मांग
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
अपहर्ताओं की गिरफ्तारी न होने और पुलिस की लचर कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक सड़क पर बैठकर व्यापारी नारेबाजी करते रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम लव कुमार और युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष के समझाने और दो दिन के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर व्यापारियों ने जाम खोला।
मंगलवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर एक बैठक की। उसके बाद सभी व्यापारी खैरीगढ़ पहुंचे। वहां से वापस आने के बाद व्यापारियों ने निघासन से बेलरायां मार्ग जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक वहां पर पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। इस दौरान आवागमन बंद रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम लव कुमार और आरए उस्मानी ने व्यापारियों को शांत कराते हुए आरोपियों को दो दिन के अंदर गिरफ्तार करने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, रमांकात जायसवाल, ओमप्रकाश लोधी, विमल तिवारी, जलीस अहमद, अख्तर समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।