{"_id":"1e43a3ecb8e62d8ddd22564914d1f4b2","slug":"tractor-trolley-turnaround-hotels-and-houses-damaged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, होटल और मकान क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, होटल और मकान क्षतिग्रस्त
निघासन
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
कस्बा रकेहटी में गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया और एक होटल का काउंटर टूट गया। ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद यहां पर ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों को जोड़कर ओवरलोड गन्ना भरकर सड़क पर दौड़ाना आम बात है। इसी क्रम में सोमवार की रात करीब 11 बजे कस्बे से ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों को जोड़कर गन्ना लेकर खंभार खेड़ा भेजा जा रहा था। रकेहटी कस्बे में अधिक कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली और उसमें भरा गन्ना होेटल स्वामी शाकिर के काउंटर और यासीन के मकान पर पलट गया, जिससे शाकिर के होटल में रखा काउंटर और यासीन के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।