फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor - trolley hit The teenager died

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से किशोर ने दम तोड़ा

Sat, 06 Jun 2015 07:10 PM IST
फरधान
फरधान Updated Sat, 06 Jun 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley hit The teenager died
बाइक से अपने पिता के साथ दुकान जा रहा एक किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में किशोर के पिता को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद चालक और ट्रैक्टर पर सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ढसरापुर गांव निवासी विजय वर्मा की रुकुंदीपुर में पेट्रोल टंकी के पास पान और चाय की दुकान है। शनिवार की सुबह वह बाइक से अपने 15 वर्षीय पुत्र प्रांशू उर्फ बब्बू के साथ दुकान खोलने जा रहे थे। लखीमपुर-गोला मार्ग पर मनिकापुर पुलिस पिकेट के पास गोला की तरफ से आ रही एक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आकर विजय वर्मा बाइक सहित गिर गए। हादसे में पीछे बैठा बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विजय वर्मा थाना क्षेत्र के गांव मन्यौरा के मूल निवासी हैं। करीब आठ साल पहले वह परिवार समेत ढसरापुर में जाकर बस गए थे। विजय के दो पुत्र हैं, जिसमें बब्बू उनका बड़ा बेटा था।
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
एक टैंपो चालक द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल 42 वर्षीय रहीम अली की मौत हो गई है। वह सीतापुर जिले के  थाना महोली के गांव टिकरी टीकर का निवासी था। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed