फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To make a partner 1.50 lakh fraud from contractor

पार्टनर बनाने के नाम पर  ठेकेदार से 1.50 लाख ठगे  

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
To make a partner 1.50 lakh fraud from contractor
money - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 
सिंचाई विभाग के ठेकेदार को पीडब्ल्यूडी में पार्टनर बनाकर काम करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 1.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर सदर कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

सदर कोतवाली के गांव गौरा निवासी रामपाल ने बताया कि वह अपने भाई आरसी लाल के आवास मोहल्ला नरायन बिहार कॉलोनी में रहता है और सिंचाई विभाग में डी श्रेणी का ठेकेदार है। वर्ष 2009-10 में उसकी गांव अमकोटवा निवासी सतनाम सिंह से मुलाकात हुई। सतनाम ने उसके साथ काम करने की इच्छा जताई। इस पर उसने अपने दो कामों में सतनाम सिंह के साथ साझेदारी कर ली। विश्वास होने पर सारा काम की जिम्मेदारी सौंपते हुई हस्ताक्षरित चेक सतनाम सिंह को सौंप दिए। सतनाम अपने पास ही सारा लेखा-जोखा रखता था। बीच में उसे काम नहीं मिला तो वह घर पर बैठ गया। इसी बीच सतनाम सिंह की सिंचाई और पीडब्ल्यूडी विभाग के बी श्रेणी के ठेकेदार शिशुपाल से मुलाकात हुई और उनके साथ रहने लगा। मई 2014 में सतनाम उनके पास आया और कहा कि शिशुपाल को 22 लाख रुपये का रोड के निर्माण का टेंडर हुआ है, जिसमें वह पार्टनर है और उसे पार्टनर बनाने के लिए दो लाख रुपये मांगे। उसके झांसे में आकर उसने अपने भाई से 1.50 लाख और खुद के पास रखे 50 हजार रुपये दे दिए। पांच महीने गुजरने के बाद जब उसने हिसाब मांगा तो आरोपी सतनाम सिंह टालमटोल करता रहा। काफी कहने उसने के बाद उसने 50 हजार रुपये लौटा दिए। शेष डेढ़ लाख रुपये कई बार मांगे तो उसने नहीं दिए। दबाव बनाए जाने पर रुपये दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed