{"_id":"59a958064f1c1b06278b4b48","slug":"tigers-also-knock-with-tigers-rural-fearsome","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के साथ तेंदुआ की भी दस्तक, ग्रामीण भयभीत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ के साथ तेंदुआ की भी दस्तक, ग्रामीण भयभीत
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
देबीपुर जंगल में कांबिग कर रही वन विभाग टीम को मिले तेंदुए के पद मार्क
दक्षिण खीरी वन विभाग के मोहम्मदी रेंज की देबीपुर जंगल से सटे गन्ने खेतों में बाघ के खौफ को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे, कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को तेंदुआ के पद मार्क दिखाई पड़ते ही उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे वनक्षेत्राधिकारी मोहम्मदी एसएन यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से जंगल के किनारे रास्तों पर न जाने की ताकीद की है।
वनक्षेत्राधिकारी मोहम्मदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वन कर्मियों की टीम के साथ जंगल से सटे सुंदरपुर, अंबरपुर इलाकों में बाघ की लोकेशन के लिए कांबिग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम को सुंदरपुर गांव से सटे गन्ने खेतों से सटे रास्तों पर बाघ के पद चिन्ह दिखाई पड़ने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर बारीकी से पड़ताल के बाद तेंदुआ के पद चिन्ह मिले। कहा कि बाघ और तेंदुआ के पद चिन्हों में मामूली अंतर होता है। जिनकी पहचान ग्रामीण नहीं जानते। रेंजर ने बताया कि एक ही एरिया में बाघ और तेंदुआ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।
..