{"_id":"ad7dac5c66f451ca739616def10280c2","slug":"tigar-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने तीन बकरियों को खाया, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए ने तीन बकरियों को खाया, दहशत
बांकेगंज (लखीमपुर-खीरी)
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में पिछले कई दिनों से
विज्ञापन
मौजूद तेंदआ गांव पूरनपुर से सटे खेतों में पहुंच गया, जहां उसने खेतों
में चर रही बकरियों पर हमला करके ग्रामीण मोती, चेतराम और इंद्रपाल की तीन
बकरियों को खा लिया। तेंदुए के बकरियों पर हमले से डरे-सहमे बच्चों ने रोते
हुए इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। इस पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे
ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ बकरियों के अधखाए शव छोड़कर गन्ने के खेत में
चला गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने वहां प्रदर्शन करके वन विभाग से तेंदुआ
पकड़ने की मांग की। ग्रामीण चेतराम, सुखराज सिंह, गुरप्रताप सिंह, लक्खा
सिंह, प्रहलाद, चेतराम, इंद्रपाल आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ
जंगल से निकलकर गांव के आसपास चहल-कदमी कर रहा है। तेंदुआ शिकार की तलाश
में दिन रात लोगाें के घरों के किनारे और गांव से सटे गन्ने खेतों में
छिपकर बैठा रहता है। इससे ग्रामीण रात भर सो नहीं पा रहे हैं। उधर इस संबध
में डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
वनकर्मियों की टीम मौके पर रवाना की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता
बरतने की ताकीद की है।
बंजरिया के खेतों में दिखे बाघ के पदचिह्न
पसगवां। क्षेत्र के गांव बंजरिया के खेतों में बुधवार की सुबह बाघ के पदचिह्न देखे गए। सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पदचिह्न बाघ के होने की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
बंजरिया के खेतों में दिखे बाघ के पदचिह्न
पसगवां। क्षेत्र के गांव बंजरिया के खेतों में बुधवार की सुबह बाघ के पदचिह्न देखे गए। सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पदचिह्न बाघ के होने की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।