{"_id":"5775116f4f1c1b881579ad09","slug":"thugs-out-of-the-rs-three-lakh-kisan-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने किसान क्रेडिट कार्ड से निकाले तीन लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों ने किसान क्रेडिट कार्ड से निकाले तीन लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
credit cards
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, एसओ ने शुरू की जांच
क्षेत्र के परमेश्वरीपुरवा निवासी एक किसान ने कुछ लोगों पर ढखेरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी हस्ताक्षर कर किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए एसओ से शिकायत की है। एसओ मनोज सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव परमेश्वरीपुरवा मजरा रमियाबेहड़ निवासी मोहन पुत्र कल्लू ने बताया है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक ढखेरवा में अपनी जमीन बंधक रख कर तीन लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए फाइल तैयार करवाई थी। यह फाइल बैंक में प्राइवेट तौर पर काम करने वाले बिनौरा, जम्हौरा और दुलही निवासी तीन व्यक्तियों से बनवाई। आरोप है कि उन लोगों ने फाइल में बाउचर लगने की बात कह कर हस्ताक्षर भी करवा लिया था। बैंक के फील्ड आफीसर ने भी जांच के बाद भुगतान देने की बात कही थी। जब वह भुगतान लेने के लिए बैंक पहुंचा तो उसके खाते से तीन लाख रुपये गायब थे। पैसे निकलने की जानकारी करने जब वह फाइल तैयार करने वाले लोगों के पास गया तो उन लोगों ने कहा कि उसके तीन लाख रुपये की बैंक में एफडी कर दी गई है। आरोप है कि जब वह दोबारा बैंक पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे भगा दिया। संभ्रांत लोगों को लेकर जब वह बैंक गया तो मैनेजर ने बताया कि पैसे निकले हैं लेकिन एफडी नहीं बनी है। इस संबंध में सहायक मैनेजर ने बताया कि पैसा निकालने का प्रकरण सामने आया है सभी आवश्यक कागज एसडीएम धौरहरा को भेजे जा रहे हैं। उधर एसओ मनोज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।