{"_id":"c4b1b83014f53da1637a5daf973846f2","slug":"three-person-hang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दी
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग गांवों में तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजापुर चौकी क्षेत्र के गांव दयारतन में 50 वर्षीय ग्रामीण का शव गांव से कुछ दूर आम के पेड़ पर फांसी से लटकता हुआ मिला। जबकि गोला रोड स्थित सदर ब्लाक के पास गांव उदयपुर में 18 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवक ने घर में फांसी लगाकर जान देदी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, निघासन में भी एक व्यक्ति ने कमरे में बंद होकर जान देदी। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहर से सटे गांव उदयपुर निवासी 18 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार मोहित वर्मा ने घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बुधवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी जानकारी परिवार वालों को गुरुवार की सुबह हुई। मृतक के भाई पवन वर्मा ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पवन वर्मा ने बताया है कि मोहित दिमागी तौर पर कमजोर था। बुधवार की रात को खाना खाकर वह छत पर बने कमरे में लेटने गया था। आमतौर पर सुबह वह जल्दी उठ जाता था, लेकिन गुरुवार को देर होने पर लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, क्योंकि वह बिना बताए बाहर भी निकल जाता था। जब लोगों ने छत पर देखा तो मोहित का शव फांसी से लटक रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव दयारतन में 50 वर्षीय राजेश कुमार गौतम का शव गांव से दूर आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देर आत्महत्या करने की बात कही है। राजेश कुमार मूल रूप से सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव प्रतापपुर का रहने वाला था, लेकिन करीब 20 वर्ष से वह दयारतन गांव में रिश्ते की बहन के यहां रह रहा था। परिवार वालों के मुताबिक राजेश ने शादी नहीं की थी। उसके नाम पैतृक गांव में करीब पांच बीघा जमीन भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
निघासन। कस्बा रकेहटी निवासी 22 वर्षीय चपटन पुत्र मोहियुद्दीन ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।