फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people immersed in skirt The other day, not even a clue

घाघरा में डूबे तीन लोगों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Tue, 17 Nov 2015 11:28 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Tue, 17 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गौरा के पास सोमवार को घाघरा नदी में नाव पलटने की घटना में डूबकर लापता हुए तीन लोगों का अभी पता नहीं चल सका है। मंगलवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में काफी दूरी तक छानबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण उनके दूर बहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को डल्लापुरवा गांव से आठ लोग कार्यक्रम कर लौट रहे थे, जिसके लिए नदी किनारे बंधी नाव का सहारा लिया था। रास्ते में पानी का रिसाव होने से नाव बीच मझधार पलट गई थी, जिसमें आठों लोगों में से पांच लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे थे। जबकि तीन लोग खजुआ बरारी निवासी सुधीर, जालिमनगर निवासी मुकुटू और सीतापुर के तंबौर निवासी रमेश डूब गए थे। इसके बाद एसडीएम धौरहरा और सीओ ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू कराया, लेकिन गोताखोर समय से उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन

लिहाजा मंगलवार की सुबह से डूबे लोगों की खोजबीन शुरू कराई गई, जिसमें बहराइच के चार गोताखोर लगाए गए। जबकि इस जिले के पांच गोताखोरों ने प्रयास किया। एसओ ईसानगर शिवानंद यादव ने बताया कि चार नावों की मदद से काफी दूर इलाके तक खोजबीन की गई, जिसमें जाल और कांटे की सहायता ली गई। इसके बावजूद तीनों लापता लोगों का पता नहीं चला है। एसओ के मुताबिक पानी का बहाव तेज होने के चलते डूबे लोगों के नदी में मल्लापुर की ओर बह जाने की आशंका है। बुधवार को भी खोजबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed