फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people aboard bike collided with truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो    खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three people aboard bike collided with truck collision
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बिना हेलमेट कर रहे थे ट्रिपल राइडिंग
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना खीरी क्षेत्र में हुआ हादसा

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना खीरी क्षेत्र में गांव अशोगापुर के पास शुक्रवार की दोपहर बाद ट्रक और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 20 वर्षीय अंकित गांव के ही 19 वर्षीय रमाकांत और राजापुर निवासी छोटू एक बाइक पर सवार होकर खमरिया की ओर जा रहे थे। किसी के पास हेलमेट भी नहीं था। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गांव अशोगापुर के पास गैस सिलेंडर लेकर लखीमपुर की ओर आ रहे ट्रक से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अंकित और रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची नकहा चौकी पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां छोटू ने भी दम तोड़ दिया। उधर हादसे की सूचना जब घर वालों को मिली तो रोते-विलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

 
डंफर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर नकहा और सीतापुर जिले की पुलिस चौकी भदफर क्षेत्र के बीच एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा बिहार प्रदेश के जिला सीतामड़ी के गांव बिरगनियां निवासी मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक से गांवों में फेरी लगाकर कपड़े की बिक्री करता था। सूचना पर पहुंची भदफर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed