फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three in dowry People sue

दहेज हत्या में तीन लोगों पर मुकदमा

Sun, 06 Dec 2015 11:25 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 06 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रकेहटी में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति,  सास और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव लुधौरी निवासी अनुराग तिवारी ने बताया कि उसकी बहन माया तिवारी की शादी क्षेत्र के रकेहटी निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की  खातिर ससुरालीजन माया तिवारी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि एक बार उन लोगों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बाद में समझौता होने के बाद माया को साथ लेकर गए थे। आरोप है कि ससुराली जनों ने शनिवार दोपहर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत खराब होने पर उन्हीं लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर अनुराग तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने पति रोहित, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed