{"_id":"b57ba99c36f8043dd10b74e36a80be67","slug":"three-aides-suspect-deepens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करीबियों पर शक गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन करीबियों पर शक गहराया
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Oct 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला राजगढ़ में सोमवार की रात अमिता अवस्थी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में गलाकर दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद कोतवाली पुलिस हत्यारे की सुरागरसी में जुट गई है। अकेले रहने वाली महिला के परिचितों और संबंधियों से पूछताछ में पुलिस को तीन ऐसे परिचितों के नाम हाथ लगे हैं, जो महिला के संपर्क में रहते थे। घटनास्थल पर पुलिस को दो लोगों के एक साथ खाना खाने के साक्ष्य मिले थे, जिसमें पुलिस महिला के साथ खाना खाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। उधर मृतका के दोनों मोबाइल गायब हैं, जिनकी लोकेशन हासिल करने के लिए पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद ली है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह राजगढ़ निवासी अमिता अवस्थी (45) का शव उनके बेडरूम में मिला था। उनके पति अरुण कुमार अवस्थी की 2002 में मौत हो चुकी है जबकि उनकी एकलौती पुत्री क्षमा अवस्थी लखनऊ में रहकर एक एनजीओ में जॉब करती हैं। बकौल क्षमा उसने सोमवार की शाम सात बजे मां अमिता से बात की थी, तब कोई समस्या नहीं थी। क्षमा ने बताया है कि परिचित बृजेश तिवारी ने उन्हें जानकारी देकर बताया था कि सोमवार की रात 11 बजे फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें अमिता ने छत पर लेटने की बात कही थी। मंगलवार को ही मृतका की बेटी क्षमा ने अपनी मां की मौत को हत्या करार देते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर क्षमा की आशंका सही साबित हुई। पुलिस के सामने हत्या के कारणों को लेकर अभी सस्पेंस बना है, क्योंकि मृतका की पुत्री ने भी अंतिम संस्कार में व्यस्तता के चलते तहरीर नहीं दी है। इधर बुधवार को गोला स्थित मायके में अमिता अवस्थी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका की बेटी क्षमा भी इस दौरान यहां मौजूद रहीं। कोतवाली पुलिस इस मामले में खुलासे के लिए मोबाइल कॉल डिटेल को अहम मान रही है, जिसके आधार पर जल्द ही पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर सकती है।
शहर कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले के खुलासे की दिशा में जांच शुरू कर दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुछ करीबी परिचितों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिसके संबंध में तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
कथित मामा और बेटी के बयानों में विरोधाभास
मृतका अमिता अवस्थी के भाई होने का दावा करने वाले गोला के हफीजपुर निवासी आयुष्मान त्रिपाठी ने एक भांजी के अलावा भांजे का भी जिक्र किया है। जबकि मृतका की पुत्री क्षमा ने अपना कोई सगा भाई होने से इंकार किया है।