{"_id":"56e420af4f1c1b31648b456d","slug":"threatening-to-complain-to-the-police-said-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से शिकायत पर दबंगों ने दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से शिकायत पर दबंगों ने दी धमकी
ब्यूरो/मझगईं।
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को बुरी नीयत से खींचने और उसकी मां को पीटने की शिकायत पुलिस से करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी भी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि मझगईं चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने बुरी नीयत से अपने घर में खींच लिया और जब वह चीख पुकार सुनकर अपनी पुत्री को बचाने गई तो आरोपियों ने पुत्री समेत उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने इस तहरीर पर मंगू, रामनरेश, तन्नू पर मारपीट और अक्षय पर छेड़छाड़ आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज आरोपी शनिवार की सुबह आ धमके और धमकी देकर चले गए । हिस्ट्रीशीटर दबंगों की धमकी से घबराए पीड़ित पक्ष ने चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता ने बताया है कि आरोपियों ने धमकी दी है। जिसको मुकदमे शामिल कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है किसी को बख्शा नहीं जाएगा।