फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thousands of women banging booty

महिला की पिटाई कर हजारों की लूट

Fri, 08 Jan 2016 07:02 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Fri, 08 Jan 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम जठेरा में गुरुवार रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर महिला और उसके पुत्र की पिटाई की तथा नकदी और जेवर सहित हजारों का सामान लूट ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जठेरा निवासी मदन लाल भार्गव मजदूरी करने लखनऊ गया है। घर पर उसकी पत्नी मीना देवी अपने तीन पुत्र राजू (16), उमेश (11) और राजा (9) के साथ रहती है। गुरुवार की रात करीब 2. 00 बजे पांच हथियार बंद बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने मीना और उसके पुत्र राजू की पिटाई कर घर में रखे 4800 नकद, एक जोड़ी पायल, नाक का फूल और दो किलो देशी घी लूट लिया।
विज्ञापन

बदमाशों की पिटाई से मीना और उसके पुत्र राजू को चेहरे पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने  मीना को खमरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पीड़ित मीना ने थाना ईसानगर में तहरीर दी है। इस संबंध में ईसानगर थाना प्रभारी शिवानंद यादव ने बताया कि अब तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। सिपाही भेजकर जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed