फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was strangulation murder of Prahlad

गला दबाकर हुई थी प्रह्लाद की हत्या

Sun, 30 Aug 2015 10:27 PM IST
मितौली
मितौली Updated Sun, 30 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
There was strangulation murder of Prahlad
दो दिन पूर्व हुई प्रहलाद मौर्य की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है हालांकि पुलिस अब तक इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी प्रहलाद मौर्य का शव उसी घर के पिछवाड़े नाली में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार प्रह्लाद मूलत: जिला सीतापुर के पिसांवा थाने के ग्राम देवगवां का निवासी था। वह लगभग 12 वर्षों से मितौली स्थित अपनी ससुराल में गोपाली मौर्य के यहां रहता था। गोपाली मौर्य के तीन पुत्रियां थी इसमें सबसे बड़ी प्रह्लाद की पत्नी थी। संपत्ति के नाम पर गोपाली के पास मात्र तीन बीघा जमीन थी जो कि गोपाली की मौत के बाद उसकी पत्नी के नाम आ गई थी। गोपाली की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसके परिवार के लोग पहले भी कई बार उसके दामाद के साथ मारपीट कर चुके थे इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस इस मामले में संपत्ति को प्रह्लाद की हत्या का कारण मानकर जांच कर रही थी। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है तथा अन्य व्यक्तियों की तलाश में है। एसओ मितौली पीके सिंह ने बताया है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed