{"_id":"5849628b4f1c1b2434449325","slug":"the-young-man-was-a-victim-of-jhrkhuranon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी
- फोटो : अमर उजाला
मालगोदाम रोड पर जिला सहकारी बैंक के पास जहरखुरानों का शिकार हुआ एक युवक अर्धबेहोशी की हालत में मिला। खराब हालत में उसे भाजयुमो जिलामंत्री ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मालगोदाम रोड पर भाजयुमो के जिलामंत्री और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उदयवीर सिंह के प्रतिष्ठान के पास जहरखुरानों का शिकार हुआ एक युवक मिला। उन्होंने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। उसकी जेब से एक बैंक पासबुक की फोटोकापी मिली है जो किसी महिला की है तथा उसपर बरेली के पचपेड़ा का पता लिखा हुआ है। जबकि उसकी जेब से 60 रुपये और बरेली से पीलीभीत तथा पीलीभीत से पूरनपुर का रोडवेज बस का टिकट भी मिला है। युवक ने अपना नाम प्रमोदन मंडल बताया है। फिलहाल उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।