{"_id":"d05a169f7471d87b0737379f285b1449","slug":"the-young-man-s-head-boil-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने अधेड़ का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने अधेड़ का सिर फोड़ा
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 14 Jan 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
शहर के मेला मैदान स्थित धर्मकांटा के पास बुधवार की सुबह एक युवक ने लकड़ी मंडी के मजदूर पर अचानक हमला कर दिया। जब तक मजदूर संभलता युवक ने डंडे से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। साथी के सिर से खून बहता देख वहां खड़े मजदूरों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसको पुलिस चौकी ले गए।
खीरी टाउन निवासी कल्लू (45) लकड़ी मंडी में मजदूरी करता है। वह मंगलवार को साथियों के साथ ऑटो से मंडी आया था। बताते हैं जैसे ही वह ऑटो से उतरा उस पर एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया। इससे कल्लू का सिर फूट गया। खून की धार निकलती देख कल्लू के साथियों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इससे वहां मजमा लग गया। पिटाई करने के बाद लोग उसे पुलिस चौकी ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक नेपाल का रहने वाला बताया जाता। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।