{"_id":"585c0b704f1c1ba107e3a12d","slug":"the-young-man-killed-by-truck-collision-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से हरदोई के युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से हरदोई के युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से लौट रहा था रामबली
नेशनल हाईवे पर कस्बा जेबीगंज में ट्रक की टक्कर से हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी 28 वर्षीय रामबली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव सैदापुर निवासी सोबरनलाल का पुत्र रामबली साइकिल से जंगबहादुरगंज आया था। सुबह वह साइकिल से घर वापस जा रहा था। पुलिस चौकी मोड़ के निकट सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल समेत हाईवे पर गिरने पर ट्रक का पहिया उसके सिर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।